देहरादून, विधानसभा चुनाव के बाद 10 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर राजनैतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रिजल्ट आने से पहले बीजेपी, कांग्रेस सहित दूसरे दलों में बैठकों का दौर जारी है. इधर, बीजेपी की आज बैठक जारी रही। इसको लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है. सीएम धामी ने कहा सभी ने विधानसभा चुनाव में अच्छा काम किया है. उन्होंने कहा हम मतगणना से पहले बैठक कर रहे हैं. इसके साथ ही सभी पहलुओं पर चर्चा की जा रही है. सीएम धामी ने कहा उन्हें हमें विश्वास है कि हम एक बार फिर से सरकार बना रहे हैं. बीजेपी के कई नेता दिल्ली से दून पहुंच चुके हैं। कांग्रेस में भी बैठकें जारी हैँ। कौन सरकार बनाएंगे, ये तो 10 मार्च को पता चल पाएगा। लेकिन, अभी से बीजेपी और कांग्रेस में बैठकों का दौर जारी है।