14 फरवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

देहरादून, विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन 14 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्य सचिव एसएस संधु ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार मतदान के दिन सभी शासकीय व अशासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, निकायों में कार्यरत कार्मिकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके अलावा इस दिन सभी सभी बैंक, कोषागार व उप कोषागार भी बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *