पहले शादी का झांसा दिया, फिर किया दुष्कर्म और कई बार गर्भपात भी कराया

देहरादून, इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक कोचिंग संचालक ने पहले युवती से दोस्ती की, उसके बाद शादी का झांसा दिया और फिर कई बार दुष्कर्म किया। अब वह शादी करने से इन्कार कर रहा है। इसको लेकर युवती ने आरोप लगाते हुए पर राजपुर थाना पुलिस ने कोचिंग संचालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार, युवती ने अपनी तहरीर में बताया कि अक्टूबर 2020 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती एक कोचिंग संचालक नीरज निवासी गोविंदनगर, आइटी पार्क से हुई थी। इसके बाद दोनों में खूब बातचीत होने लगी। नीरज ने युवती से शादी का प्रस्ताव रखा। बात आगे बढ़ी। युवती का आरोप है कि नवंबर 2020 में नीरज ने उसे कोचिंग सेंटर में बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर कोचिंग संचालक शादी की बात करने लगा और लगातार दुष्कर्म करता रहा। इससे युवती दो बार गर्भवती भी हुई। बदले में उसने युवती को कई बार दवा खिलाकर गर्भपात कराया। जब युवती ने शादी का प्रस्ताव रखा। आरोपी नीरज टालमटोल करने लगा। युवती ने दिसंबर 2021 में उसके खिलाफ आराघर पुलिस चौकी में शिकायत की। नीरज 30 दिसंबर को पुलिस चौकी पहुंचा और शादी के लिए राजी हो गया। आरोपी ने 15 जनवरी का दिन शादी के लिए तय किया था, लेकिन इससे पहले 13 जनवरी को वह युवती के घर पहुंचा और उसकी पिटाई की व शादी करने से इन्कार कर दिया। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी नीरज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *