होम गार्ड के जवानों के लिए खुशखबरी, मिलेगा 5 परसेंट आरक्षण

-पुलिस कांस्टेबल के 1521 पदों के लिए 3 जनवरी से करें आवेदन

देहरादून, पुलिस विभाग में खाली कांस्टेबल के 1521 पदों के लिए आगामी 3 जनवरी 2022 से आनलाइन आवेदन शुरू हो रहे हैं। इच्छुक आवेदनकर्ता इसके लिए 16 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी के अनुसार मंगलवार को रिक्तियों की विज्ञप्ति जारी की गयी है।

::इन पदों पर होगी भर्ती::

नागरिक पुलिस आरक्षी

पीएसी आरक्षी

फायरमेन

एजुकेशन क्वालिफिकेशन इंटरमीडिएट
आवेदन के लिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन इंटरमीडिएट है। आयुसीमा पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 18 से 23 और महिला अभ्यर्थियों के लिए 18-26 निर्धारित है। एक वर्ष की छूट प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण के प्रभावों को देखते हुए दी गई है।

आयोग के सचिव संतोष बडोनी के अनुसार फर्स्ट फेज में फिजिकल एग्जाम, दूसरे चरण में लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को पदों का विकल्प चुनने का अवसर दिया जाएगा। पुलिस कांस्टेबल के पदों में ऐसे होमगार्ड के जवान भी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने 3 साल की सेवा पूरी कर ली है। इन्हें 5 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *