देहरादून, उत्तराखंड में 24 दिसंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग मि मानें तो इस साल क्रिसमस फेस्टिवल पर प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि , 23 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से सोमवार देर शाम जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में मैदानी क्षेत्रों, खासकर यूएसनगर और हरिद्वार में शीतलहर का प्रकोप जारी रहने के आसार बताये गए हैं। इसके अलावा मैदानी जिलों में कोहरा भी छाये रहने की संभावना बतायी गयी है। मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।