बल्लूपुर-प्रेमनगर मार्ग जनरल बिपिन रावत के नाम, नगर निगम का फैसला

देहरादून, सैन्य जनरल सीडीएस बिपिन रावत को शहर के आमजन की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नगर निगम ने बल्लूपुर से प्रेमनगर मार्ग का नाम जनरल बिपिन रावत मार्ग किये जाने का फैसला लिया गया है। यह मार्ग न सिर्फ IMA के दो परिसरों के बीच से होकर गुजरता है, बल्कि 4 स्टेट्स जम्मू, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश को भी उत्तराखंड से कनेक्ट करता है।

कपूर के नाम पर बनेगा प्रवेश द्वार और पार्क
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, दिग्गज bjp विधायक हरबंस कपूर के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए मेयर सुनील उनियाल गामा ने सीमाद्वार में कपूर के नाम पर प्रवेश द्वार व एक पार्क बनाने का निर्णय भी लिया। कहा है कि, पार्क में स्व. कपूर की प्रतिमा भी लगाई जाएगी।

जनरल रावत और कपूर को किया गया याद
मंगलवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक में दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत व कैंट विधायक रहे हरबंस कपूर के शोक में दो मिनट का मौन भी रखा गया।

निगम की बोर्ड बैठक पूरी तरह स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 में आए परिणाम और अगले वर्ष होने वाले सर्वेक्षण पर फोकस रही। मेयर ने कहा कि सर्वेक्षण-21 में दून ने बेहतर रैंक प्राप्त कर 124वें नंबर से 82वें नंबर पर छलांग लगाई है। दून का लक्ष्य 100 शहर के भीतर आने का था, जो पूरा हुआ। इस बार लक्ष्य अंतिम 50 शहर के भीतर आने का है और इसके लिए अभी से प्रयास करने होंगे।

स्वच्छता समिति का मानदेय बढ़ा
स्वच्छता सर्वेक्षण को देखते हुए महापौर ने नई मोहल्ला स्वच्छता समिति में काम करने वाले स्वच्छता कर्मियों का मानदेय भी बढ़ा दिया है। स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के लिए निगम ने पहले चरण में पौने तीन करोड़ के बजट को मंजूरी दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *