तीनों महिला मुक्केबाजों से चैंपियनशिप में मैडल की उम्मीद
देहरादून, दून की तीन महिला मुक्केबाज निवेदिता, आयुषी भट्ट व नेहा शर्मा का चयन नेशनल मुक्केबाजी टीम में हुआ है। तीनों खिलाड़ी दून के गौतम बाक्सिंग क्लब से खेलती हैैं। वह इस महीने हरियाणा में होने वाली 5वीं महिला नेशनल बाक्सिंग चैैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। गौतम बाक्सिंग क्लब के संस्थापक ब्रिगे.(रि.) पीएस गुरुंग ने बताया कि प्रतियोगिता 21 से 28 अक्टूबर तक हरियाणा में हिसार के सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित होगी। बताया जा रहा है तीनों से मैडल जीतने के उम्मीद है।