देहरादून, corona संक्रमण के बेच अब डेंगू ने भी दस्तक दी है। 8 वर्षीय बच्चे समेत दो व्यक्तियों में डेंगू की पुष्टि हुई है।इस प्रकार से जिले में अब तक तीन व्यक्तियों में हुई डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जबकि एक अन्य लक्षण वाले व्यक्ति को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कार्य गया है। दरअसल,स्वास्थ्य विभाग इस बार जिले में डेंगू को लेकर बेफिक्र था। डेंगू से निपटने के इंतजाम किए जा रहे थे। लेकिन इस बीच अब 2 मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। अब विभाग के सामने कोरोना से निपटने के अलावा डेंगू से भी निपटना है। ऐसे में विभाग की मुसीबतें बाद गई हैं।
फिलहाल जानकारी के अनुसार जिन दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है उनमें कांवली गांव निवासी एक आठ साल का बच्चा और विजय पार्क निवासी एक 40 वर्षीय व्यक्ति है। दोनों मरीजों को सिनर्जी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि दोनों मरीजों की स्थिति सामान्य है और बुखार भी कम है। उनकी प्लेटलेट्स काउंट भी ठीक बनी हुई है। विजय पार्क निवासी व्यक्ति दो दिन पहले ही हैदराबाद से लौटा है। वहीं बच्चे की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। डेंगू के मामले सामने आने के बाद उक्त क्षेत्रों में निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। विजय पार्क में मरीज व उसके आसपास के कुछ घरों में कूलर व गमलों में लार्वा मिला है। जिसे विभागीय टीम ने नष्ट कर दिया है।
कांवली गांव में मरीज के घर के आसपास कहीं लार्वा नहीं मिला है।नगर निगम वहां फागिंग कर रहा है। इसके अलावा दवा का छिडक़ाव भी किया गया है। आशा से भी सर्वे कराया गया है। आसपास किसी भी व्यक्ति में डेंगू के लक्षण नहीं मिले हैं। फिर भी एहतियात बरती जा रही है।उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) में हरभजवाला निवासी एक 45 वर्षीय व्यक्ति भर्ती है। उसका सैंपल एलाइजा जांच के लिए भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।