सीनियर्स लीडर्स से मुलाकात का क्रम जारी रखा है मनोनीत सीएम ने
![]()
देहरादून, ये फिर बीजेपी में क्या हो रहा है। मुख्यमंत्री बदले जाने के बाद भी विधायकों में नाराजगी। सच्चाई भी है। शनिवार को जब बीजेपी मुख्यालय में नए नेता पर मंथन चल रहा था, विधायक पुष्कर धामी का नाम सामने आया तो कई विधायकों को ये रास नहीं आया। इस दौरान जब तक विधायक पुष्कर धामी के नाम का ऐलान जैसे ही केंद्रीय पर्यवेक्षक की ओर से होता, तब तक अचानक कुछ विधायक वहां से निकलने लगे। इसमें सबसे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज निकले। उसके बाद यशपाल आर्य सहित कई नेता व विधायक निकलते गए।
खुद धामी ने थामी डैमेज कंट्रोल की कमान
इधर, जैसे ही राजनैतिक गलियारों में नाराजगी की खबर फैलते लगी। खुद मनोनीत सीएम पुष्कर धामी डैमेज कंट्रोल पर जुट गए। उन्होंने रविवार को तीन पूर्व सीएम के अलावा सतपाल महाराज से मुलाकात की है। खबरें हैं कि कई विधायक दिल्ली की तैयारी कर रहे हैं।
