ये क्या, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व 8 बार गर्भपात करवाने के आरोप

आरोपी के खिलाफ पटेलनगर में केस दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारियां शुरू

देहरादून। इसमें कितनी सच्चाई है, ये तो जांच के बाद पता चलेगा, लेकिन आरोप हैं कि शादी का झांसा देकर एक युवक ने छह साल तक युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोप ये भी हैं कि इस दौरान युवती आठ बार गर्भवती हुई, उसके बाद आरोपी ने जबरदस्ती युवती का कई बार गर्भपात करवाया। इधर, पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

2015 में दून आई युवती

उत्तरकाशी की रहने वाली एक युवती ने पुलिस में शिकायत दी ही कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह 2015 में नौकरी की तलाश में दून आई और पटेलनगर थाना क्षेत्र में रहने लगी। युवती की एक सहेली के जरिए उसकी मुलाकात टर्नर रोड निवासी नितिन से मुलाकात हुई। युवक ने युवती की क्लेमेनटाउन स्थित एक फर्म में नौकरी लगी। आरोप है कि एक दिन आरोपी युवती के कमरे में आ गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। आरोपी ने युवती से कहा कि वह उससे प्यार करता है और जल्द शादी करेगा। इसके बाद उसने कई बार युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच युवक ने युवती की मुलाकात यह कहकर अपने रिश्तेदारों से करवाई कि वह इसी युवती से शादी करने जा रहा है। लेकिन कुछ दिन बाद नितिन ने युवती से मिलना बंद कर दिया। आरोप है कि जब युवती ने कारण पूछा तो आरोपी ने उसे दोबारा फोन न करने की धमकी दी। बीती 13 जून को युवती ने नितिन को अपने कमरे में बुलाया और शादी को लेकर बात की। इस पर आरोपी ने युवती के साथ गाली-गलौज की और वहां से निकल गया। पटेलनगर पुलिस के अनुसार युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *