
देहरादून। उत्तराखंड में कोराना संक्रमण रोकने का नाम नही ले रहा है। रविवार को कोरोना संक्रमण के 589० नए मामले आए। जबकि संक्रमित लोगों में रिकार्ड 18० लोगों की जान चली गई। हालांकि 27३1 कोरोना संक्रमित मरीज अस्पतलों में ठीक भी हुए हैं। इधर, दून जिले में साथ दर्जन से अधिक लोगों को बीते चौबीस घंटे में जान चली गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा दो लाख 4४ हजार 27३ तक पहुंच गया है। इनमें एक लाख 6१ हजार 7३४ लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना के एक्टिव मामले बढक़र 7४1१४ तक पहुंच गए हैं। रविवार को रिकार्ड 18० लोगों की मौत हो गयी है। कुल 37२८ लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। रविवार को देहरादून में सर्वाधिक 24१९ संक्रमित पाए गए, जबकि ऊधमसिंहनगर मं 9१९, हरिद्वार में 7३3, टिहरी में 4१५, पौडी में 27२, उत्तरकाशी में 2२५, नैनीताल में 23२, चमोली में 2२९ संक्रमित पाए गए।