तो राज्य में हो रही कोविड 19 की दवाइयों की कालाबाजारी, मुख्यमंत्री दिखे सख्त

सीएम बोले ये बर्दास्त नही होगा, समीक्षा के लिए सीएम ने बुलाई आपात बैठक

अधिकारियों को दिए निर्देश, टेस्टट, ट्रैक और ट्रीट पर जोर

मास्क न पहनने वालों पर जुर्माना बढ़ाया जाए, होम आइसोलेशन में कोविड किट तत्काल मिले

वरिष्ठ अधिकारी 24×7 कोविड केयर सेंटर और अस्पतालों की व्यवस्था पर ध्यान दें

कोविड से आर्थिकी को होने वाला नुकसान कैसे काम हो, कार्ययोजना बनाई जाय

बिना मास्क के घूमने वालों पर जुर्माने की राशि को 200 रूपए से बढ़ाकर 500 रूपए किया जाए।

रात्रि कर्फ़्यू को सख्ती से लागू किया जाए।

शादियों में लोगों की अनुमन्य संख्या को 200 से घटाकर 100 किया जाए।

आगे जाकर स्थिति ज्यादा न बिगड़े, लागू गाईडलाईन का पालन करवाया हो

उसके खिलाफ कार्यवाही में किसी प्रकार की ढ़िलाई न बरती जाए।

बोर्डरों पर आवश्यकतानुसार चेकपोस्ट स्थापित किए जाएं

बिना आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट के किसी को अनुमति न दी जाए।  

आगे की स्थिति का आंकलन करते हुए उसके अनुसार केाविड अस्पताल बनाए जाएं।

अधिक से अधिक टेस्टिंग पर फोकस किया जाए।

बड़े अस्पतालों व मेडिकल काॅलेजों को भी 100-100 बेड की अतिरिक्त क्षमता सृजित करने के निर्देश

देहरादून, रूड़की व काशीपुर में तीन आक्सीजन जनरेशन प्लांट कार्यरत

आठ नए आक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाए गए

आक्सीजन पर्याप्त उपलब्ध

सारे आईसीयू सही तरीके से संचालित

नए डाक्टरों की तैनाती हुई

हर जिले को 20-20 डाक्टर मिलेंगे

जरूरत पड़ने पर मेडिकल छात्रों की सेवाएं लेकर ट्रेनिंग लेंगे

देहरादून, कॉविड 19 संक्रमण के बीच ईलाज के जरूरी दवाईयों की ब्लैकमार्केटिंग की शिकायत मिल रही है। जिस पर रोक लगाने की जरूरत है। संडे को इस पर सीएम तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए, उन्होंने कहा, यदि कोई दवा विक्रेता इसमें लिप्त पाया जाए तो तत्काल लाईसेंस निरस्त करते हुए सख्त से सख्त कार्यवही की जाए। कोविड से संबंधित सभी जरूरी उपकरण सरकारी अस्पतालों में उपलब्घ होने चाहिए। सीएम ने संडे को बीजापुर हाउस में अधिकारियों की बैठक ली। कहा, दवाईयों की कीमतों पर भी नियंत्रण रखा जाए। जिन जिलों में ज्यादा मामले आ रहे हैं, वहां नोडल अधिकारी तैनात किये जाएं।

बॉक्स
यात्रा को आरटीपीसीआर रिपोर्ट जरूरी

सीएम ने कहा कि फिलहाल चारधाम यात्रा और हेमकुण्ड साहिब की यात्रा पर आने वालों के लिए आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी कर दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के बढ़ते मामलों से प्रदेश की आर्थिकी को होने वाले नुकसान को किस प्रकार कम से कम किया जा सकता है, इसकी कार्ययोजना तत्काल बनाई जाए।

वैक्सिनेशन में तेजी जरूरी

निर्देश दिए कि वैक्सीनैशन अभियान में भी तेजी लाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि होम आइसोलेशन के लिए जरूरी प्रोटोकाॅल का पूरा पालन करवाया जाए। होम आईसोलेशन वालों को जरूरी किट दी जाए और उनसे लगातार सम्पर्क रखा जाए। कोविड केयर सेंटरों को मजबूत किया जाए।  सीएस ओमप्रकाश ने कहा कि जनजागरूकता बहुत जरूरी है। किन-किन बातों का ध्यान रखा जाना है, इसके बारे में विभिन्न माध्यमों से लोगों को जानकारी दी जाए। प्रभारी सचिव डाॅ. पंकज पाण्डेय ने बताया कि हर जिले में केाविड केयर सेंटर और आईसीयू के बेड बढ़ाने पर काम किया जा रहा है।

यहां बढ़ाई जा रहे बेड
देहरादून,
हरिद्वार,
हल्द्वानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *