देहरादून, चमोली जिले में स्थित सिखों के धर्म स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट कब खुलेंगे, अब तक स्थिति साफ नहीं है। हालांकि गत वर्ष एक जून को कपाट खुल गए थे, लेकिन इस बार कोरोना के कारण अब तक सरकार की ओर से कपाट खुलने के कोई दिशा निर्देश नहीं मिल पाए हैं। लेकिन गोविंद घाट गुरुद्वारा कमेटी का एक दल हेमकुंड साहिब पहुंच गया है। जहां टीम ने जायजा लिया। पाया कि वहां हर तरफ कई फीट बर्फ है। हेमकुंड साहिब पूरा बर्फ से ढका हुआ है। फिलहाल अब हेमकुंड साहिब ट्रस्ट सरकार के दिशा निर्देशों के इंतजार में है। हेमकुंड साहिब पहुंचने वालों में गोविंद घाट के सीनियर मैनेजर सरदार सेवा सिंह सहित दो सेवादार शामिल हैं। दरअसल, गत वर्ष एक जून को कपाट खुले थे। करीब ढाई लाख यात्रियों ने दर्शन लिए थे और अक्टूबर पहले सप्ताह में कपाट बंद हो गए थे।