–मेले में तमाम संस्थाओं व विभागों के अभ्यार्थियों को सौंपे जाएंगे नियुक्ति पत्र
देहरादून, इनकम टैक्स की ओर से 19 सितंबर को न्यू कैंट रोड हाथीबड़कला स्थित सर्वे आफ इंडिया के सभागार में सुबह 11 बजे से रोजगार मेले का आयोजन होगा. पीएम नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम को वर्चुअली शुभारंभ कर संबोधित करेंगे. इस दौरान तमाम विभागों व संस्थानों के अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र भी सौंपे जाएंगे.
रोजगार मेले की तैयारियां अंतिम चरण में
प्रधान आयकर आयुक्त कार्यालय के आयकर अधिकारी मनीष कुमार जोशी के मुताबिक रोजगार मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य सड़क परिवहन एवं राजमार्ग अजय टम्टा शामिल होंगे. करीब 12:30 बजे केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह स्वागत संबोधन करेंगे. इसके बाद रोजगार मेले पर शार्ट फिल्म का प्रदर्शन होगा. 12:39 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ते हुए मेले का शुभारंभ व संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का संबोधन समाप्त होने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा विभिन्न विभागों व संस्थाओं के अभ्यार्थियों को नियुक्ति-पत्र सौंपेंगे.