देहरादून, संयुक्त विधि प्रवेश परीक्षा (क्लैट) की परीक्षा 23 जुलाई यानी कल आयोजित होगी। इसके लिए दून में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैैं। ये परीक्षा केंद्र दून में सिद्धार्थ ला कालेज व दून विश्वविद्यालय में बनाए गए हैं। परीक्षा इस बार पेन और पेपर मोड पर दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगी। कोरोना को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर तमाम सुरक्षा उपाय भी किए गए हैैं। परीक्षा विशेषज्ञ एसएन उपाध्याय के अनुसार क्लैट में इंग्लिश लैंग्वेज, करेंट अफेयर्स, लीगल रीजनिंग, लाजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव टेक्नीक से प्रश्न पूछे जाएंगे।