देहरादून, सभी कोतवाल और थानेदारों के लिए DIG गढ़वाल की सख्त चेतावनी। साफ कह दिया गया है कि किसी भी कोतवाल या फिर थानेदार ने फ़ोन नही उठाया तो कार्रवाई तय है। सरकारी फोन न उठाने वाले थानेदार कोतवालों के लिए DIG ने हिदायत दी है। DIG गढ़वाल केएस नगन्याल द्वारा जारी किए गए फिर से निर्देश। बताया जा रहा है रेंज स्तर पर भी लगातार इस प्रकार की शिकायतों आ रही हैं।जिस पर DIG ने अब संज्ञा लिया है। स्पस्ट कर दिया गया है कि अगर जनता का फोन नही उठाया, तो कार्यवाही के लिए थानेदार कोतवाल कार्रवाई के लिए तैयार रहें। DIG का कहना कई थानों के प्रभारी और कोतवाली निरीक्षकों के द्वारा सरकारी फोन न उठाने की शिकायतें मिली हैं। यहां तक , DIG गढ़वाल द्वारा, जिनकी शिकायतें मिली हैं, सभी को नोटिस भेज कर जवाब भी मांगा गया है।