पार्टी नेताओं को गिफ्ट देने की तैयारी, CM के दिल्ली से लौटने के बाद फैसला होने की उम्मीद

Deharadoon, दायित्व का इंतजार कर रहे भाजपा नेताओं की लाटरी जल्द ही खुलने के आसार हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली से लौटकर दायित्वधारियों की पहली लिस्ट जारी कर सकते हैं। दिल्ली में गुरुवार शाम मुख्यमंत्री धामी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड के राजनीतिक हालात, चारधाम यात्रा, अग्निपथ योजना के साथ ही भाजपा नेताओं को दायित्व देने को लेकर भी चर्चा हुई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने cm धामी से प्रदेश के राजनीतिक हालात पर जानकारी ली। दोनों के बीच राज्यक के खाली बोर्ड, परिषद और निगमों में दायित्व पार्टी के पडाढ़ीलारियों, नेताओं को सौंपे जाने पर चर्चा हुई। दरअसल, भाजपा प्रदेश संगठन को विभिन्न दायित्वों के लिए 150 से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं। इसके लिए पार्टी, प्रदेश संगठन के साथ समन्वय बनाकर काम करने वाले योग्य और समर्पित कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *