-ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानू की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों की बैठक सम्पन हई
देहरादून, चमोली के देवाल ब्लॉक में आईटीआई ( industrial traning institute) को खुले हुुुए 33 साल हो चुके हैं, लेकिन आज तक आईटीआई को परमानेंट बिल्डिंग तक नही मिल पाई। तीन दशको तक जनता देखती रही, लेकिन अब जनता मानने को तैयार नही है। इसी को लेकर देवाल के ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानू की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें तमाम जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। बताया कि 1986 में देवाल में ITI का शुभारंभ हुआ था, लेकिन आज तक स्थायी भवन नही है। जो आज तक किराये के भवन पर संचालित किया जा रहा है। भवन जैैसी समस्याओं को लेकर कुछ माह पहले भूमि चयन के एक कमेटी बनी थी। कमेटी के द्वारा हाटकल्याणी ग्राम से सहयोग से 20 नाली भूमि का चयन किया गया था। लेकिन कई महीनों से राजस्व निरीक्षक, वन विभाग द्वारा एक संयुक्त निरीक्षण होना था, जो नही हो पा रहा था। फिलहाल बैठक में फिर से इस मुद्दे पर मंथन हुुुआ। निर्णय लिया गया की जल्द ही संयुक्त निरीक्षण किया जाए। ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानू के अनुसार विषय की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार ने आदेश किये कि भूमि के लिए संयुक्त निरीक्षण किया जाए और साथ ही एक कमेटी मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मिले। जिसमें ITI देवाल में नए ट्रेड खोलने के लिए वार्ता के लिए जाएगी। इसके लिये स्थानीय विधायक का सहयोग भी लिया जाएगा।जिससे नई बिल्डिंग खुलने साथ आईटीआई में नई ट्रेड खुलने के साथ स्टूडेंट्स को इसका लाभ मिल सके।

