-बीएसएफ के कार्मिकों ने लगाए सैकड़ों प्लांट्स, कूड़ा collect कर dumping जोन में डाला

देहरादून, कोराेना के प्रति लोगों में जागरुकता के लिए बीएसएफ इंस्टीट्यूट ऑफ एडवेंचर एंड एडवांस ट्रेनिंग की ओर से गुरुवार को रायपुर के मालदेवता इलाके में पैराग्लाइडिंग का आयोजन किया गया. कमांडेंट राज कुमार नेगी ने नेतृत्व में बीएसएफ के कार्मिकों की ओर से स्वच्छ भारत स्वच्छ हिमालय अभियान के तहत करीब 500 से अधिक प्लांट्स का प्लांटेशन किया गया. इनमें आम, नींबू, आंवला, जामुन आदि के प्लांट्स शामिल रहे. बीएसएफ कार्मिकों की ओर से मालदेवता में इस दौरान वेस्ट वॉरियर्स संस्था की भी मदद ली गई. जहां स्थानीय लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक किए जाने के साथ ही मास्क भी बांटे गए. इस दौरान बीएसएफ के जांबाजों की ओर से इलाके में माल देवता बाजाजार से लेकर माल देवता ब्रिज तक सफाई अभियान भी चलाया गया आैर वेस्ट को डंपिंग जोन पर पहुंचाया गया. बताया गया कि बीएसएफ के कार्मिकों ने वर्ष 2016 में आधे घंटे के दौरान 30 मिनट के पूरे देश मे 3 लाख 60 हजार का प्लांटेशन कर लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड अपने नाम किया. इसके अलावा बीएसएफ के जवानों ने 22 जुलाई 2018 में रिस्पना से ऋषिपर्णा अभियान में तहत भी केवरवान गांव में 500 प्लांट्स का प्लांटेशन दून के रिस्पना कैचमेंट एरिया केवरान गांव में किया.