11 दिनों से देवाल के सुयालकोट मोटरमार्ग जस का तस, लोग परेशान, खाद्यान्न संकट भी बढ़

Dewal chamoli, देवाल-खेता मोटर मार्ग सुयालकोट में भूस्खलन के चलते 12 दिनों से बंद है, जिससे क्षेत्र के आधे दर्जन से अधिक गाँवों का संपर्क ब्लॉक मुख्यालय से कट गया हैं. वहीं आवश्यक सामग्री न पहुंचने और बीमार को अस्पताल तक पहुंचाने में पैदल आवाजाही का वैकल्पिक मार्ग भी नहीं बनाया जा रहा है। शादी समेत अन्य कार्यों के लिए लोगों को खच्चरों की मदद से सामान ले जाना पड रहा हैं. जो महँगा भी पड़ रहा हैं. रास्ता न होने की वजह से बच्चों को पैदल ले जाने में खतरा बना हुआ हैं.

 

खास बात ये कि लगभग आठ हजार की आबादी के इस क्षेत्र में आवश्यक सामग्री न पहुंचने से खाद्यान्न संकट गहराने के आसार बने हैं। लोग सुयालकोट से पहले कोटेड़ा से ऊपर करीब दो किमी चढ़ाई पार कर किसी तरह दूसरे छोर पर पहुंच रहे हैं। लोगों ने शीघ्र ही वैकल्पिक रास्ता बनाकर क्षेत्र में आवश्यक सामग्री पहुंचाने की मांग की है। इधर, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता प्रमोद गंगाडी का कहना हैं कि लगातार भूस्खलन से मोटर मार्ग खुलने में विलंब हो रहा है। ऐसे में वैकल्पिक पैदल मार्ग बनाने के लिए विभाग ने काम करना शुरू कर दिया है जो जल्द तैयार कर दिया जाएगा। लेकिन सुयालकोट के इस भूस्खलन के बाद भविष्य में इस रोड पर इस जगह ऐसी ही दिक्कत बनी रहेगी. किया यह दूसरा शेरोबगड़ बनेगा, आशंका बनी हुई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *