शिक्षा विभाग ने नही सुनी, पैरेंट्स ने बाल आयोग का दरवाजा खटखटाया :NAPSR

देहरादून/उत्तराखण्डः राजधानी में आज 23 अप्रैल 2019 मंगलवार को चार्ज न लौटाने की NAPSR ने राज्य बाल आयोग मे शिकायत । नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (NAPSR) की द हिमालय पब्लिक स्कूल के अभिभावकों ने आज राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग मे ज्ञापन प्रेषित किया चूंकि बाल आयोग की अध्यक्षा से बाहर होने के कारण भेंट नही हो पायी ज्ञापन मे बाल आयोग द्वारा पूर्व मे स्कूल को अभिभावकों से टर्म चार्जेज के रूप मे ली गयी कॉशन मनी वापस करने के आदेश का पालन न करने व इस वर्ष नियम विरुद्ध फीस व्रद्धि करने को लेकर शिकायत की गई।

इस से पूर्व भी कई बार शिक्षा विभाग मे शिकायत की जा चुकी है किंतु शिक्षा विभाग द्वारा सिर्फ नोटिस भेजने और जांच करने के नाम पर खाना पूर्ति की गई है जिस से आहत होकर आज अभिभावकों ने बाल आयोग का दरवाजा खटखटाया है । आयोग मे भेंट करने वालों में हिमालयन पब्लिक स्कूल अभिभावक संघ के अध्यक्ष पदमेंद्र सिंह नेगी, योगिता कौर, नमिता बिष्ट, रुचि पोखरियाल, कोमल सिंह, उर्मिला पंवार, गीता, ममता, नेगी, वंदना इत्यादि शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *