
Dehradun, दक्षिण अफ्रीका में तंजानिया के माउंट किलिमंजारो पर अपनी साइकिल यात्रा से तिरंगा फहरा कर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली प्रीती नेगी दून पहुँच गईं है. दून पहुँचने पर प्रीती का उत्तराखण्ड एक्स सर्विस मेन लीग के पूर्व सैनिकों ने जनरल असवाल के नेतृत्व देहरादून रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया। वह देहरादून मसूरी एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन देहरादून पहुंची. जहां पर उत्तराखण्ड एक्स सर्विस मेन लीग के पूर्व सैनिकों ने मेजर जनरल (सेनि.) एमएल असवाल के नेतृत्व में प्रीति नेगी का भव्य स्वागत किया।

प्रीती ने जताया सबका आभार
स्वागत सम्मान में द्वितीय गढ़वाल राइफल के पूर्व सैनिकों के साथ ही प्रीति नेगी के परिजन भी उपस्थित थे। बेटी प्रीति नेगी ने इस स्वागत सम्मान में बहुत ही खुशी जाहिर की और सबका धन्यवाद दिया। इस अवसर पर आए हुए सभी लोगों ने पूर्व सैनिक संगठन के इस प्रकार के उत्साह पूर्ण आयोजन की बढ़ी प्रशंसा व्यक्त की। इस सम्मान समारोह में उत्तराखण्ड एक्स सर्विस मेन लीग के अध्यक्ष मेजर जनरल (से नि) एम एल असवाल, ब्रिगेडियर (से नि) मुकुल भण्डारी (सैना मैडल), महासचिव कर्नल (से नि)शशि पोखरियाल, कर्नल विवेक गुप्ता, कैप्टन आलम सिंह भण्डारी, कैप्टन दर्शन लाल सजवाण, कैप्टन जयपाल सिंह नेगी, कैप्टन वीरेंद्र सिंह नेगी, कैप्टन माखन सिंह रावत, कैप्टन मोहन सिंह बिष्ट, सुबेदार कैलाश कोटनाला, सुबेदार कुन्दन सिंह रावत , सुबेदार प्रदीप सिंह, सुबेदार अजय मोहन पैन्यूली कैप्टन मोहन सिंह बिष्ट , हवलदार बुद्धी सिंह रावत, हवलदार शिव प्रसाद पंत, हवलदार वीरेंद्र सिंह रावत,श्री दुर्गेश कुडियाल जी, श्रीमती कविता रोता(बढ़ी बहन), श्रीमती बसन्ती नेगी (भाभी), नरेंद्र सिंह नेगी (जीजा जी) और श्रीमती शोभा सुंदरम ,वी के सुंदरम (नवादा से)। इस अवसर पर प्रीत नेगी के स्वागत सम्मान के लिए ढोल बाजा का भी प्रबन्ध किया गया था।