दून योग पीठ संस्कार परिवार सेवा समिति द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 10 दिवसीय विशेष योग औऱ आयुर्वेद परामर्श शिविर का शुभारंभ आज मुख्य अतिथि के रूप में देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा,श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत 108 कृष्णगिरी जी महाराज द्वारा आध्यात्मिक गुरु योगाचार्य बिपिन जोशी जी की गरिमामयी उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण औऱ योगासनों के प्रदर्शन के साथ हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ कनक कला केंद्र देहरादून के बच्चों ने सरस्वती वंदना औऱ योग नृत्य के साथ हुआ, विकास नगर से योग के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक योग आसनों की प्रस्तुति दी।
मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा योगाचार्य बिपिन जोशी देवभूमि को योग भूमि बनाने के अभियान में लगातार लगे हैं, इस योग शिविर के माध्यम से दून वासी लाभ ले सकते हैं।
टपकेश्वर महादेव के महंत 108 कृष्ण गिरी जी महाराज ने योग साधको को आशीर्वाद देते हुवे अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने का आह्वान किया।
आध्यात्मिक गुरु योगाचार्य बिपिन जोशी ने योग और प्राणायाम जी बारीकियां बताते हुवे योगाभ्यास करवाया। उन्होंने बताया 21 जून तक नित्य योग शिविर प्रातः 5 से 7 बजे तक घंटाघर के पास MDDA काम्प्लेक्स में लगाया जाएगा रविवार16 जून को योग पर आधारित प्रतियोगिता के साथ साथ योग के लिए विशेष योगदान देने वाले लोगों का सम्मान किया जाएगा।
इस अवसर पर संस्कार परिवार के कोषाध्यक्ष राजीव अरोड़ा, प्रसिद्ध नृत्यांगना वीना अग्रवाल,आजीव विजय,रोशन राणा, सुशील त्यागी, सुरेंद्र गुप्ता, डॉ0 मुकुल शर्मा, अजय भटनागर, विसम्बर बजाज,रेखा रतूड़ी, नीलम चोहान जी0टी0एम0 ग्रुप के प्रवीण गुलाटी आदि उपस्थित रहे

