राजधानी में बुजुर्ग की गला काटकर हत्या, मचा हड़कंप, दो दिन पहले ही हुई थी लूट

-प्रेमनगर में अकेले रहती थी 78 वर्षीय महिला, FRI से रिटायर्ड है महिला, पति से हुआ था तलाक 

देहरादून, राजधानी में लगातार वारदातों ने police की नींद उड़ा दी है.दो दिन पहले nehru कॉलोनी में लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. अब एक बार फिर से बुधवार को प्रेमनगर इलाके में एक वृद्धा की हत्या से हड़कंप मच गया है. जिस महिला का मर्डर हुआ है, वह FRI से रिटायर्ड 78 वर्षीय कर्मचारी है.

लूट की संभावनाओं को पुलिस नकार रही 

Police से मिली जानकारी के मुताबिक महिला का किसी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है. बुजुर्ग महिलाओं को इन नंबर एक मैं अकेली रहती थी. दिनभर से फोन न उठाने पर दिल्ली निवासी बेटी ने पड़ोसियों से हाल जानने को कहा। उसके बाद पड़ोसी कमरे में पहुंचे. जहां उन्होंने बुजुर्ग महिला को कमरे में लहु-लुहान देखा. पड़ोसियों के होश उड़ गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लूटपाट की संभावना से इंकार कर रही है।

पति से हो गया था तलाक 

दरअसल, मंजीत कौर अकेले रहती थी। पति से उनका सालों पहले तलाक हो चुका है और दो बेटियां बलविंदर कौर और इंदरप्रीत कौर शादी के बाद दिल्ली व फरीदाबाद रहती हैं। महिला बीते मंगलवार को प्रेमनगर में ही अपने भाई और उनके बच्चों को मिलने गई, इसके बाद वह गुरुद्वारे में मत्था टेक घर आ गई। बुधवार को उनकी बड़ी बेटी बलविंदर कौर ने उन्हें कई बार फोन किया, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। पड़ोसियों को फोन कर हाल जानने को कहा। पड़ोसी महिला के घर गए तो देखा कि कमरे में खून फैला है और मंजीत कौर अचेत पड़ी हैं। इस दौरान किसी ने पुलिस को भी सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और फारेंसिक टीम जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार महिला के गले पर गहरा कट है, जिससे अत्यधिक खून निकला हुआ था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *