एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, चौहरे हत्याकांड के 25 हजारी वांटेड को दबोचा

लक्सर हरिद्वार में हुये चौहरे हत्याकांण्ड में शामिल इस अपराधी की मण्डी हिमाचल प्रदेश से एसटीएफ द्वारा की गई गिरप्तारी

-25 हजार रूपये का ईनामी यह हत्यारा, विगत 02 साल से काट रहा था फरारी

देहरादून, एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा उत्तराखंड के ईनामी अपराधियों के खिलाफ चलायी जा रही मुहिम के तहत एक आैर मामले का पर्दाफाश किया. एसटीएफ टीम द्वारा 4 हत्याओं में शामिल कुख्यात आरोपी को मण्डी,हिमाचल प्रदेश में जाकर दबोचा है. एसएसपी के अनुसार 19 अप्रैल 23 को एसटीएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई. जिसमें पता चला कि थाना लक्सर क्षेत्र में 6 मई 2021 को खेड़ी खुर्द लक्सर में घटित चौहरे हत्याकांड में शामिल अभियुक्त याद हुसैन पुत्र ताहिर निवासी खेड़ी खुर्द लक्सर, हरिद्वार, जिसकी गिरप्तारी पर 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है. मौजूदा समय में मण्डी, हिमाचल प्रदेश में छिप कर रह रहा है. इस सूचना के पर एसटीएफ की टीम द्वारा मंडी हिमाचल में दबिश देकर अभियुक्त याद हुसैन को गिरप्तार कर कल देर रात थाना लक्सर में दाखिल कराकर जेल भेज दिया गया है.

गिरफ्तार अपराधी का नाम –

याद हुसैन पुत्र ताहिर निवासी खेड़ी खुर्द लक्सर, जिला हरिद्वार,उम्र करीब 30 वर्ष

अपराधिक इतिहास:-
अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 06 मई 2021 को खेड़ी खुर्द में 4 लोगों की हत्या कर दी गयी थी, जिस संबंध में कोतवाली लक्सर में मुकदमा अपराध संख्या 422/21 धारा 302,147,148,149, 307,504,506 आईपीसी पंजीकृत किया गया था, जिसमे अभियुक्तगणों द्वारा जहीर हसन ,मोहमद कैफ ,सहजन आलम ,हुसैन अहमद निवासी खेड़ी खुर्द की हत्या कारित की गई थी । अभियक्त याद हुसैन घटना के बाद ही लगातार फरारी काट रहा था और अलग अलग जगह रह रहा था और गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त छिपकर मण्डी हिमाचल प्रदेश में रह रहा था।

पुलिस टीम 

ऑपरेशन याद हुसैन को दबोचने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर अबुल कलाम, si यादवेंद्र बाजवा, si दिलवर नेगी, Asi प्रदीप चौहान, हेड कॉन्स्टबल बिजेंद्र चौहान, कॉन्स्टेबल मोहन असवाल व कॉन्स्टेबल दीपक चंदोला शामिल रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *