देहरादून/उत्तराखण्डः राजधानी में आज मंगलवार 5 फरवरी को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन ने बंगलुरू में फाइटर प्लेन दुर्घटना में शहीद हुए देहरादून के स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी के पंडितवाड़ी स्थित आवास पर जाकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
उत्तराखण्ड सीएम एवं केंन्द्रीय रक्षा मंत्री ने कामना की कि दुःख की इस घड़ी को सहन करने की उनके परिजनों को ईश्वर शक्ति प्रदान करे। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की एवं शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी मुख्यमंत्री एवं देश की रक्षा मंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।
उन्होंने स्व. सिद्धार्थ नेगी के माता -पिता व पत्नी धुविका को ढ़ांढ़स बंधाया। उन्होंने दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। इस घटना के बारे में आपको बता दें कि बेंगलुरू स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड हवाई अड्डे पर भारतीय वायुसेना का मिराज 2000 प्रशिक्षक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
वही विमान दुर्घटनाग्रस्त के दौरान जिसमें दो पायलट शहीद हो गए थे। जिसमें से एक पायलट पायलट सिद्धार्थ नेगी देहरादून के वसंत विहार का रहने वाले थे।
