उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल के महाधिवक्ता श्री एस.एन बाबुलकर ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीदों के परिजनों को 4 लाख 28 हजार 01 सौ 20 रूपये का चैक मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को सौंपा। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय नैनीताल, महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा एकत्रित यह धनराशि पुलवामा पीड़ितों हेतु प्रेषित की जायेगी।
