बेटे को एडमिशन दिलवाने के लिए गलत दस्तावेज RIMC में किए पेश, जांच सही पाई गईं, गया जेल

Dehradun, देश के प्रतिष्ठित कॉलेजों में शामिल दून स्थित राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज ( RIMC ) में अपने बेटे के फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर एडमिशन दिलवाने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है.

14 दिन के लिए गया जेल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 जनवरी को /01/23 मुकदमा अपराध संख्या 9/2023 धारा 420 467 468 471 आईपीसी बनाम अभियुक्त विनय कुमार पांडे पुत्र दिनेश कुमार पांडे निवासी ग्राम बिशनपुर पोस्ट जबलपुर थाना जलालपुर जिला छपरा बिहार को आरआईएमसी देहरादून में अपने पुत्र उत्कृष्ट पांडे के जन्म प्रमाण पत्र आदि से संबंधित फर्जी दस्तावेज बनाकर आरआईएमसी स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए धोखाधड़ी की रचना रचने के आरोप हैं. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया. जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन के न्यायिक अभिरक्षा रिमांड पर जिला कारागार में भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *