श्री बदरीनाथ गाडू घड़ा अभिषेक तेल कलश यात्रा 2019
ऋषिकेश पहुंचा गाडू घड़ा
• मंदिर समिति के चेलाचेतराम धर्मशाला में दर्शन हेतु पहुंच रहे श्रद्धालु
• दोपहर बाद श्रीनगर प्रस्थान
ऋषिकेश: कल 24 अप्रैल देर रात श्री बदरीनाथ भगवान की ढालू घड़ा (अभिषेक तेल कलश) यात्रा श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के रेल्वे रोड स्थित चेला चेत राम धर्मशाला में पहुंची, जहां यात्रा का भब्य स्वागत हुआ। दानी दाता गुलशन कुमार तलवार, पवन गोयल ने भंडारा आयोजित किया।आज 25 अप्रैल प्रात: से हील्डू घड़ा के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज 11.30 दिन में दर्शन के लिए पहुंचे।
इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, श्री बदरीनाथ डीमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार डिमरी, मंदिर समिति के सदस्य अरुण मैथानी, पूर्व अध्यक्ष हरीश जमीरी, सुरेश डिमरी, आशुतोष डिमरी, ज्योतिष डामरी, मंदिर समिति के सदस्य प्रबंधक बीरी .डी.सिंह आदि मुख्यमंत्री की आगवानी करेंगे। दोपहर पश्चात श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अधिकार केसू घड़ा यात्रा के साथ श्रीनगर (गढ़वाल) प्रस्थान करेगेगा।
