प्रेस नोट: – थाना पटानगर
आज दिनांक 09/02/19 को थाना पटेल नगर का सूचना मिली की चौकसनेसन में तैनात सुरक्षा गार्द में नियुक्त एक सिपाही अपने ड्यूटी स्थल पर मृत अवस्था में पड़ा है और उसके पास में उसकी राइफल पड़ी हुई है। उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर द्वारा तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून व अन्य उच्चाधिकारीगण मौके पर पहुंचे। मृतक सिपाही की पहचान चंद्रवीर सिंह पुत्र स्वर्गीय करणवीर सिंह निवासी पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया मृतक चंद्रवीर की गोली लगने से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। मौके पर शव का पंचायत नाम भरा भरव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।