पहाडों में बर्फबारी से टूरिस्ट खुश, लेकिन 11 दिनों से बिजली की मार झेलने को मजबूर

-औली में बर्फबारी को देखने 11 दिनों 2200 टूरिस्ट पहुंचे

औली में 13 दिसंबर के बाद अबतक बिजली नही

देहरादून,बर्फ़बारी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त, पानी के नलों में पानी जमा, टेम्प्रेरी व्यवस्था कर चलाया जा रहा काम, गढ़वाल मंडल विकास निगम के यात्रा ऑफिस एजीएम एसपीएस रावत ने बताया कि  औली में  पिछले कई दिनों से  टूरिस्ट बंगले में पानी की दिक्कत है। टूरिस्ट के संख्या में बर्फबारी देखने के लिए इस बार जबरदस्त भीड़ है। लेकिन बर्फ़बारी से दिक्कतें भी  बढ़ गयी हैं। 24 घंटे जनरेटर नही चल पा रहे हैं। टूरिस्ट को हीटर, गरम पानी जैसी सुविधाएं नही मिल पा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ औली रोपवे के इंचार्ज दिनेश भट्ट ने बताया कि  बर्फ़बारी को देखने के लिए विजिटर्स में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। इधर केदारनाथ में भी जबरदस्त बर्फ़बारी के कारण यहां का तापमान -8 से  -11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि केदारनाथ निर्माण कार्य देख रही कंपनी वुडस्टोन  के करीब 12 कर्मचारी वहां तैनात हैं। ये कर्मचारी केदारनाथ में रास्ता बनने के काम पर जूट हुए है। फिलहाल निर्माण कार्य नही हो पा रहे हैं। लेकिन कर्मचारियों की तैनाती वहां बनी हुई है।