फिलीपींस में परिचर्चा के लिए उत्तराखण्ड से नेहा जोशी का चयनप्रदेश की पहली युवा नेता, जो विदेशों में भारत की सकारात्मक राजनीति पर करेगी चर्चा
देहरादून 17 फरवरी : हमारा देश युवाओं का देश है और उत्तराखण्ड का गठन भी युवाओं के जोश से हुआ। इस दौर में भारत के चुने हुए युवा नेताओं में नेहा जोशी का नाम भी खासे चर्चाओं में है। जहां एक ओर नेहा भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी है वही दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर विभिन्न चर्चाओं में बतौर नैशनल मीडिया पनेलिस्ट प्रतिभाग भी करती है। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलायी गयी और अत्यधिक सफल रही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में सामाजिक सलाहकार के तौर पर भी कार्य कर रही हैं। नेहा जोशी ने बताया कि फिलीपींस में 18 फरवरी से 22 फरवरी तक होने वाले यंग पालिटिकल प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए उनका चयन हुआ है और भारतीय राजनीति की सकारात्मक दिशा के संदर्भ में वह इस परिचर्चा को सम्बोधित करेंगी। वह वहां पर भारतीय राजनीतिक परिचर्चा को सम्बोधित करेंगी। नेहा जोशी ने बताया कि वह फिलीपींस से स्वदेश लौटने पर देहरादून में पत्रकार से रुबरु होंगी और अपने अनुभवों को साझा करेंगी। नेहा जोशी को फिलीपींस में भारत की राजनीति के संदर्भ में परिचर्चा में भाग लिये जाने और भारत का प्रतिनिधित्व किये जाने पर प्रदेश के युवाओं में अत्यधिक खुशी है। उनका कहना है कि प्रदेश की पहली युवा नेता को भारत की सकारात्मक राजनीति के सम्बन्ध में चर्चा के लिए विदेशों से बुलावा आ रहा है। नेहा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी की पुत्री हैं
