कारगिल विजय दिवस पर आज आजीविका एजुकेशन गढ़ी कैंट देहरादून द्वारा पद यात्रा और कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी के पावन सानिध्य में संस्थान के छात्र छात्राओं,शिक्षक, शिक्षिकाओं ने कारगिल के अमर शहीदों को शत शत नमन,भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयघोषों के साथ आजीविका ज्ञान वाटिका से शहीद चौक गढ़ी कैंट तकपद यात्रा निकाली गई।
गढ़ी कैंट शहीद चौक में सभी ने कारगिल के अमर शहीदों को मोमबत्ती जलाकर, पुष्पांजलि अर्पित कर, देश भक्ति गीतों के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने कहा अमर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ साथ शहीद परिवारों और सेना मे सेवारत सेनिको का सम्मान ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम का संचालन संस्थान के डायरेक्टर आजीव विजय औऱ प्रधानाचार्य नीलम विजय ने किया।
इस अवसर पर पार्षद मीनू, मयूर गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, अनिल मोटे, राजीव विजय, बृद्धि विजय,अंजू विजय आदि उपस्थित रहे


