दून सहारनपुर, चकराता उत्तराकाशी तक रेल लाइन का मुद्दा उठा संसद में

देहरादून, उत्तराखंड के राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने राजयसभा में एक नई मांग रखी. उन्होंने, सहारनपुर से चकराता तक रेल लाइन बनाने के लिए राज्यसभा में प्रस्ताव रखा. कहा, पछवा दून में रेल लाइन पर सर्वे क़ो लेकर बात आगे नहीं बढ़ी. आजादी के इतने वर्ष के बाद भी देहरादून से कालसी तक भी रेल लाइन ले जाने की मांग पूरी नहीं हुई. सांसद नरेश बंसल ने राज्यसभा में बड़ी मांग करते हुए सहारनपुर से चकराता तक रेल लाइन बनाने का प्रस्ताव रखा है. ये भी मांग रखी कि सहारनपुर दून रेल लाइन को जोड़ा जाय और रेल लाइन चकराता, मसूरी और उत्तराकाशी तक बिछायी जाय.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *