ट्रैफिक पुलिस की विक्रम और सिटी बस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 दिन में 180 विक्रम और 35 बसों पर चला हंटर

*यातायात पुलिस का विक्रम और सिटी बस को सुधार का अभियान के तहत हो रही कार्रवाई, शहरवासीओं ने की तारीफ

Dehradun, शहर के अन्दर सिटी बस/ विक्रम/ ई-रिक्शा वाहनों द्वारा *मनमाफिक तरीके से तिराहों/ चौराहों पर खडे करनें की प्रवृति तथा प्रतिबन्धित मार्गों पर चलने के कारण* यातायात बारिश हो रहा है. किस की आवाज में ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. 2 दिन में 180 विक्रम और 35 सिटी बसों के खिलाफ कार्यवाही की गई है. 

 

 शहर के अन्दर सिटी बस / विक्रम/ ई-रिक्शा वाहन चालकों द्वारा मार्गों पर *कहीं भी रूक-रूक कर सवारियों को बैठाना व उतारने से ट्रैफिक का चलता फ्लो बाधित हो रहा है साथ ही साथ ही उन वाहन चालकों द्वारा लेफ्ट टर्न पर ही वाहनों को खडा कर सवारी उतारी / बैठाई जा रही है * जिससे अन्य वाहन चालकों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है । इसके अतिरिक्त प्रतिबन्धित मार्गों पर वाहनों का संचालन भी किया जा रहा है ऐसी स्थिति में शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ तथा सुगम बनाएं रखने हेतु श्री अक्षय कोंडे, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून के निर्देशन में ऐसे सिटी बस / विक्रम/ ई-रिक्शा वाहनों कार्यवाही की गयी । 

14 मार्च से शुरू हुई कार्रवाई 

  • 14 मार्च से शुरू हुए इस कार्यवाही में 180 विक्रम और 35 सिटी बसों पर कार्यवाही हुई. इसके अलावा 67 वाहन सीज हुए. भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न किये जाने की अपील की गयी । इसके अतिरिक्त यूनीअन और चालकों से मीटिंग कर अपील की जा रही हे। 

अब परमिट कैंसिल की कार्रवाई की तैयारी 

सिटी बस / विक्रम वाहन इस प्रकार लेफ्ट टर्न बाधित करना, चौराहे पर खड़े होने से, ग्रीन लाइट के समय बाक़ी वाहन पास होने में समय लगता हे जिससे चौराहे पर लम्बी क़तारें लगती हे। अगर चलानी कार्यवाही से सुधार ना आए तो *परमिट कैन्सल* करने की कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी। एस॰पी॰ ट्रैफ़िक अक्षय कोंडे, आई॰पी॰एस॰ के अनुसार ट्रैफ़िक पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही से आम जन द्वारा सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यम से आभार जताया जा रहा है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *