ऋषिकेशः 14.06.2019:सेवा-टीएचडीसी द्वारा सीएसआर के तहत् टिहरी बाँध विस्थापित वाह्य हितधारकों के लिए सतत् आजीविका एवं सामुदायिक विकास केन्द्र आम बाग, पशुलोक, ऋषिकेश में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उदघाटन निदेशक (कार्मिक) टीएचडीसी श्री विजय गोयल, अधिशासी निदेशक श्री एच.एल. भारज, महाप्रबन्धक श्री शैलेन्द्र सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी श्री जे.पी. तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी श्री डी.के. तिवारी, उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. हरि सिंह बिष्ट द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
श्री विजय गोयल, निदेशक (कार्मिक) ने टीएचडीसी के इस कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए इस प्रयास की प्रशंसा की तथा सामाजिक एवं पर्यावरण विभाग से हर माह इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की। श्री गोयल ने भविष्य में टीएचडीसी प्रबन्धन की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। अधिशासी निदेशक श्री एच.एल. भारज ने राज्य सरकार से आये हुये अधिकारियों को धन्यवाद देते हुये अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं को सेवा-टीएचडीसी के कार्यक्रमों एवं परियोजनाओं के साथ विलय कर क्रियान्वयन हेतु निवेदन किया जिससे अधिक से अधिक लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाया जा सके। श्री भारज ने इस अवसर पर प्रतिभागियों से अधिक से अधिक प्रतिभाग करने का अनुरोध तथा भारत सरकार द्वारा जारी की गयी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
श्री भारज ने इस बात पर भी बल दिया कि टीएचडीसीआईएल द्वारा लगभग 10 करोड़ की लागत से सतत् आजीविका एवं सामुदायिक विकास केन्द्र का निर्माण टिहरी बांध प्रभावित परिवारों एवं अन्य हितधारकों के कौशल विकास व आजीविका अर्जन के लिए किया गया है। इस केन्द्र में प्रशिक्षण भवन, सम्मेलन कक्ष, प्रतिभागियों व संकाय सदस्य के निवास हेतु हॉस्टल, क्लब आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं ।
महाप्रबन्धक (सामाजिक एवं पर्यावरण) श्री शैलेन्द्र सिंह ने टिहरी बाँध विस्थापित क्षेत्रों से आये किसानों, प्रतिभागियों, राज्य सरकार के अधिकारियों एवं टीएचडीसी की सीएसआर टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया। इस अवसर पर श्री पी.के. नैथानी, अपर महाप्रबन्धक (सामा. एवं पर्या.) एवं श्री एस.के. शर्मा, वरि.प्रबन्धक (मा.सं.वि.) भी उपस्थित रहे । इस कार्यशाला में प्रतिभागियों ने भी अपने विचार रखते हुये अपने प्रश्नों के उत्तर जाने। इस कार्यक्रम में प्रत्येक प्रतिभागी को टीएचडीसी एवं कृषि विभाग की ओर से बीज, जैविक उर्वरक एवं कृषि सम्बन्धित उपकरणों का वितरण श्री विजय गोयल, निदेशक (कार्मिक), टीएचडीसी द्वारा किया गया।
