जिम्प पायनियर स्कूल में धूमधाम से मनाया गया चिल्ड्रन डे

देहरादून,प्रेमनगर के पिताम्बरपुर आर्केडिया स्थित जिम्प पायनियर स्कूल बाल दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर विदयालय की शिक्षिकाओं मिस भारती बिष्ट, प्रियंका नेगी, शगुन गुप्ता, ज्योति दानू और अंतरा गुसाई ने “क्यूटी पाई ………………………….”गीत में नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर हिन्दी की शिक्षिका ज्योति गुप्ता ने बच्चो के लिए एक प्यारा सा गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय की शिक्षिका मिस सुमन काला ने “इश्के दी ……………………” गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय की शिक्षिका मिस संगीता कुमारी ने “इन पंछियों को देखकर …………….” गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश पाण्डेय ने विद्यार्थियों को चरित्र निर्माण की ओर प्रेरित करते हुए कहा है कि प्रत्येक मनुष्य जन्म से ही दैवीय गुणों से परिपूर्ण नहीं होता है। ये गुण सत्य, निष्ठा, समर्पण, साहस एवं विश्वास से जाग्रत होते हैं। इनको अपने आचरण में लाने से व्यक्ति महान एवं चरित्रवान बन सकता है। मनुष्य को महान बनने के लिए संदेह, ईर्ष्या एवं द्वेष छोड़ना होगा|इस अवसर पर सभी विद्यार्थी व शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित थे|