जस्टिस डी.वाई चंद्रचूड़ होंगे अगले देश के अगले CJI

नये सीजेआई का कार्यकाल 9 नवंबर 2022 से शुरू होगा

नई दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस डी.वाई चंद्रचूड़ को भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश (CJI)के तौर पर नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल बतौर सीजेआई 9 नवंबर 2022 से शुरू होगा।

नवम्बर में रिटायर होंगे 

दरअसल, हाल में जस्टिस यूयू ललितदेश के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए थे. इसी साल नवंबर में रिटायर होने से पहले सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश की थी। 27 अगस्त के जस्टिस यूयू ललित ने देश के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के तौर पर पदभार संभाला था। अब उनके 74 दिन का कार्यकाल पूरा होने के बाद 8 नवंबर, 2022 को वे रिटायर हो रहे हैं.

जजों की बैठक बुलाई थी 

बीते 7 अक्टूबर को केंद्र सरकार सीजेआई उदय उमेश ललित को पत्र लिखकर उनसे अपना उत्तराधिकारी नामित करने के लिए कहा था। जिसके बाद जस्टिस यूयू ललित ने सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों की एक बैठक बुलाई थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के अगले सीजेआई के तौर पर डी. वाई. चंद्रचूड़ के नाम की चिट्ठी केंद्र को भेजी गई थी।

 

2 साल का कार्यकाल होगा 

-जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ का सीजेआई के तौर पर दो साल का कार्यकाल होगा।

– वह 10 नवंबर 2024 को रिटायर होंगे।

– मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिस चंद्रचूड़ के पिता यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ देश के 16वें सीजेआई थे।

-उनका कार्यकाल साल 1978 के 22 फरवरी से साल 1985 के 11 जुलाई तक रहा था।

– करीब 7 साल तक वे देश के सीजेआई पद पर बने रहे।

-आपको जानकारी के लिए बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के जज 65 वर्ष की आयु में और हाईकोर्ट के न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु में रिटायर होते हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *