
–आगामी तीन जनवरी को बंगलोर में पीएम नरेंद्र मोदी सौपेंगे पुरुस्कार
-पुरुस्कार राज्य के कृषि मंत्री ग्रहण करने,केंद्र से मिला राज्य को पत्र
देहरादून, उत्तराखण्ड राज्य को वर्ष 2017-18 के लिए कुल खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-II में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु कृषि कर्मण पुरस्कार दिये जाने के लिए चयनित किया गया है। यह पुरस्कार आगामी 3 जनवरी 2020 को बंगलौर में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदान किया जायेगा। इस बात की जानकारी स्वयं केन्द्रीय कृषि एवं कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को पत्र लिखकर दी। केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री इस समारोह में पुरस्कार ग्रहण करने हेतु आमंत्रण भेज अपने कृषि मंत्री, सचिव (कृषि) एवं कृषि निदेशक सहित उपस्थित होने का आग्रह किया है। उत्तराखण्ड राज्य को वर्ष 2017-18 के लिए कुल खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-II में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु कृषि कर्मण पुरस्कार दिये जाने पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार के लिए राज्य के सभी कृषि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं प्रदेश के किसान बधाई के पात्र है।