केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में तीन यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत


M

बड़कोट /प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को यमुनोत्री धाम में दर्शनार्थ हेतु आये बद्री प्रसाद कौशिक पुत्र सोहाराम, उम्र-61 वर्ष, निवासी एफ/47 अलकनन्दा बिहार, डौलगांव, वार्ड नं. 36 कोखा जमीनी पाली छत्तीसगढ़ की यमुनोत्री धाम जाते समय जानकीचट्टी से यमुनोत्री जाते समय लगभग 2 किमी की दूरी पर समय लगभग डेढ़ बजे तबियत खराब हो गयी। साथ में आये परिजनों द्वारा उनको जानकीचट्टी स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उक्त सम्बन्ध में जानकीचट्टी पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। ज्ञात रहे कि 7 मई को यमुनोत्री के कपाट खुलने के बाद विभिन्न कारणों से आज तक तीन यात्रियों की मौत हो चुकी है। इधर, केदारनाथ में भी दो महिलाओं की हार्ट अटैक से मौत हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *