
दिनांक 10 जून 2019 को थाना विकासनगर में सूचना प्राप्त हुई थी एक मारुति 800 व लोडर की आपस में टक्कर हो गई जिसमें कार सवार सुरेंद्र सिंह दानू पुत्र स्वर्गीय प्रताप सिंह दानू निवासी बिंदुखता लालकुआं हल्द्वानी नैनीताल उम्र 30 वर्ष की मृत्यु हो गई तथा मनीष कुमार को गंभीर चोटे आई जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया । आज दिनांक 11 जून 2019 को मृतक उपरोक्त का पंचायत नामा भर कर वास्ते पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि कल दिनांक 10 जून 2019 मारुति 800 चारों व्यक्ति डाकपत्थर घूमने आए हुए थे तथा रात्रि में समय करीब 11:00 बजे वापस देहरादून जा रहे थे लेहमन पुल के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर लोडर से टकरा गई जिसमें सुरेंद्र व मनीष को काफी गंभीर चोटे आई , जिन्हें लेहमन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया तथा मनीष को हायर सेंटर रेफर कर दिया अन्य दो लोगो को साधारण चोटे आयी । मारुति 800 में सवार चारों लोग गलोगी जल विद्युत गृह देहरादून मसूरी रोड मैं तैनात है