कहीं बस एक्सीडेंट, कहीं आग और कहीं मोटर साईकिल दुर्घटनाग्रस्त 

Dehradun, बीती सोमवार देर रात मसूरी के लाइब्रेरी चौक से एक किमी दूर आईटीबीपी चेकपोस्ट के पास किंगक्रेग की तरफ जा रही टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर जा गिरी। गनीमत रही कि बस पेड़ों के बीच अटक गई। बस में चालक और परिचालक ही मौजूद थे, दोनो घायल हुए हैं। उन्हें उप जिला चिकित्सालय भर्ती किया गया है। बस की सवारियों को लाइब्रेरी बस स्टैंड पर उतार कर बस वापस किंगक्रेग जा रही थी। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पाइप गोदाम में लगी आग

वहीँ, ऋषिकेश के खैरी खुर्द क्षेत्र में एक खाली प्लॉट में रखे पानी के प्लास्टिक के पाइपों के गोदाम में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना सोमवार शाम की है। बताया जा रहा है कि खाली प्लॉट में ठेकेदार ने पानी की लाइन में प्रयुक्त होने वाले प्लास्टिक के पाइपों का भंडारण किया था। किसी ने यहां कूड़ा जलाया, जिससे आग पाइपों तक पहुंच गई।

रुद्रप्रयाग नरकोटा के पास बाइक सवार व्यक्ति खाई में गिरा, SDRF ने किया रेस्क्यू

सोमवार को जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि नरकोटा के पास एक बाइक सवार व्यक्ति खाई में गिर गया है। SDRF टीम के लिए रावना हुई। पता चला बाइक सवार 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा हुवा है. जिसके बाद रोप के माध्यम से उतरकर टीम ने उक्त बाइक सवार को निकलने की कोशिश की. जहाँ पर व्यक्ति घायल घायल अवस्था में था, जिसको SDRF टीम द्वारा रोप व स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से खाई से रेस्क्यू कर उपचार के लिए एम्बुलेंस सेअस्पताल भिजवाया गया।घायल व्यक्ति ने बताया गया कि वह ऋषिकेश से बद्रीनाथ के लिए जा रहा था, अचानक नरकोटा के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया. जिसका नाम निक्कू यादव,उम्र 25 वर्ष, बनारस निवासी बताया गया.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *