रज्यभर से आए जरूरतमंद बच्चे दून में राजभवन, इंडियन मिलिट्री एकेडमी देख कर हुए खुश

वास्तविक ज्ञान होता है “शैक्षिक भ्रमण” से,

बॉबी कैश के गिटार ने मचाया धमाल


(भ्रमण के दौरान शिविरार्थी बच्चों ने प्रकृति के साथ ली विज्ञान की व्यावहारिक जानकारी)
——–——–——–***—————-
उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित “मिलकर रहना सीखो” शिविर के दौरान छात्रों के समग्र विकास हेतु उन्हें भ्रमण पर ले जाना जरूरी समझा गया है, यहाँ पर छात्र खुले वातावरण में शिक्षा को अपने व्यक्तिगत अनुभवों से परिभाषित कर पा रहे हैं। भ्रमण के माध्यम से छात्रों में एक विशेष अनुभूति जाग्रत हो रही है, जिससे वे शिष्टाचार के साथ-साथ देश-प्रदेश की विभिन्नताओं को व्यक्तिगत रूप से जान रहे हैं। इस दौरान वैज्ञानिक आधार पर छात्रों को इतिहास-भूगोल का व्यवहारिक ज्ञान भी हो रहा है अतिरिक्त इसके, छात्रों में समूह में रहने की प्रवृति, दल-नायक बनने की क्षमता और आत्मविश्वास एवं भाई चारे की भावना प्रबल होती दिखाई दे रही है।
परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ पॉल ने कहा कि हम अगर कभी अपने-अपने बचपन की यादें ताजा करें, तो स्कूल में बिताए गए समय में सबसे रोचक गतिविधियों में से एक है भ्रमण, और भ्रमण यदि सुनियोजित तरीके से किए जाएँ, तो वे सीखने-सिखाने की प्रक्रिया के लिए सबसे अधिक महत्व रखते हैं।
“विज्ञान धाम” भ्रमण के दौरान बच्चों ने “Gravity Chair, Whispering Garden, Sympathetic Swing, Musical Bar, Eco Tube, Birding Cage, Perspective House, Important Concepts like Nuclear power generation, Carbon-nano tubes etc and 3-D theater” आदि उपकरणों के बारे में गहन जानकारी प्राप्त की।
बच्चों द्वारा तथ्यों को स्वयं, स्वत:स्फूर्त तरीके से संग्रह/संकलित किया गया। सफल भ्रमण के विभिन्न पहलुओं की यादें ताजा कर, उन पर चर्चा करने के उपरांत उन्हें स्वतंत्र अन्दाज में भ्रमण आख्या तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा गया है।
बच्चों के लिए भोजन की पूर्ण व्यवस्था प्रदेश की समाजसेवी श्रीमती मधु बेरी प्रेरणा स्रोत श्री राजीव बेरी जी के सहयोग से, हेडमास्टर डॉ अनुज एस सिंह द्वारा प्रकृति वैली स्कूल में की गई।चेयरपर्सन राजीव बेरी जी ने नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने पर जोर दिया।


श्रीमती मधु बेरी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के परिणाम: सीनियर वर्ग


प्रथम- हंसी तिवाड़ी, जनपद अल्मोड़ा
द्वितीय-हर्षिता कुमैया,जनपदअल्मोड़ा
तृतीय-तमन्ना , जनपद अल्मोडा
सांत्वना पुरस्कार-
अनुज -रुद्रप्रयाग
ऋतु खाती- पिथौरागढ़
मेघा जोशी-अल्मोड़ा
प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को क्रमशः ₹2500/-, ₹2000/-,₹1500/- एवं सांत्वना पुरस्कार ₹500/-प्रति दिया गया।
मुख्य अतिथि म्यूजिशियन बॉबी कैश द्वारा विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। बॉबी कैश के गानों के साथ बच्चे खूब झूमे।
बोलना, बजाना और गाना तीनों विधाओं में गिटार के जादूगर बॉबी की विरासत को आगे बढ़ाने में उनका साथ दे रहे हैं उनके बेटे विक्की।
कार्यक्रम के पश्चात प्रकृति वैली स्कूल द्वारा लंच की व्यवस्था की गई, खाना बच्चों ने खूब पसंद किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ आई एस पॉल, चेयरपर्सन राजीव बेरी, उपाध्यक्ष मधु बेरी, सयुंक्त सचिव कमलेश्वर प्रसाद भट्ट, प्रधानाध्यापक अनुज एस सिंह, कोषाध्यक्ष आशा श्रीवास्तव, संजय बेरी, बसुन्धरा बेरी, बी के डोभाल, के पी सती,कुसुम कुठारी, जे सी मिश्रा, आनन्द सिंह रावत, सतेन्द्र भण्डारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *