मैड ने आयोजित की बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता

मैडाथन के तीसरे दिन मैड ने आयोजित की बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता। 

आपनी आठवीं वर्षगांठ मना रहा दून के पर्यायवरण को बचाने निकला छात्र संगठन मेकिंग अ डिफरेंस बाय बीइंग द डिफरेंस (मैड) की ओर से मंगलवार को दून इंटरनेशनल स्कूल में  बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने बहुत उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न श्रेणियों के अनुसार भाग लिया। इस आयोजन में इन थीम पर ज़ोर दिया गया: 1रिस्पना मेरी शान 2 देहरा एक शहर 3 कलीन दून ग्रीन दून।
मैड के प्रयासों की सराहना करने हिमालय ड्रग कम्पनी के अध्यक्ष एस फ़ारूक़ भी बच्चों का हौंसला बढाने पहुंचे। ऐसे नवीन कार्यक्रम आयोजित करके मैड का प्रयास पर्यावरण संगरक्षण के विचार को धरातल पर युवाओं में लोकप्रिय बनाना होता है। खासतौर पर बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतिस्पर्धा में तो बच्चों ने कबाड़ से फाउंटेन, विनड चाइम, बोट इत्यादि बना दिए। मैड की ओर से संस्थापक अभिजय नेगी, अध्यक्ष करण कपूर, श्रेया रोहिल्ला, अस्मिता पंत, आयुष, शिवम सोनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
अब अगले इवेंट में मैड की ओर से सॉलिटेयर होटल में दून के पर्यावरण पर एक फ़िल्म प्रदर्षनी का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *