भिक्षावृत्ति नहीं, अब स्कूल जायेंगे हम, 12 बच्चों को किया गया रेस्क्यू

देहरादून, डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के नेतृत्व में एक मार्च से लेकर आगामी 2 माह तक अभियान जारी रहेगा. “ऑपरेशन मुक्ति” अभियान की थीम “भिक्षा नहीं शिक्षा दें” व “Support to Educate a child” के तहत फ्राइडे को दून की ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा आसरा ट्रस्ट एनजीओ के सहयोग से लक्ष्मण चौकी क्षेत्रान्तर्गत कांवली रोड़ पर कूड़ा बीनते व भिक्षावृत्ति करते मिले 12 बच्चों को रेस्क्यू किया गया. जिन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए कोरेनेशन हास्पिटल ले जाया गया. बाद मेडिकल परीक्षण के बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया. जिनके द्वारा एक बच्चे को उसके परिजन (माता जी) के सुपुर्द किया गया. जबकि 3 बच्चों के बाल शिशु निकेतन गृह में भेजा गया. बाकी 8 बच्चों को समर्पण केन्द्र केदारपुरम भेजा गया. बताया गया है कि उक्त सभी बच्चों का ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत स्कूल में दाखिला कराया जाएगा. साथ ही जनपद में अभियान के तहत बस्तियों में जाकर शिक्षा से वंचित बच्चों का चिह्नीकरण किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *