देहरादून 17 अगस्त । भाजपा प्रदेश संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम की आज प्रदेश चुनाव अधिकारी श्री बलवंत सिंह भौरियाल व सह चुनाव अधिकारी श्री अतर सिंह तोमर ने घोषणा की । साथ ही उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों के चुनाव अधिकारियों व सह चुनाव अधिकारियों की सूची भी जारी की ।( सूची संलग्न )
आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन में प्रदेश चुनाव अधिकारी ने प्रदेश में तिथिवार चुनाव कार्यक्रम की भी घोषणा करते हुए कहा कि 15 दिसम्बर तक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी पुरा हो जाएगा।( तिथियाँ संलग्न)
श्री भौरियाल ने बताया कि 19 अगस्त को केंद्रीय चुनाव प्रभारी श्री राधा मोहन सिंह देहरादून आ रहे हैं जो यहाँ प्रदेश कार्यालय में कार्यशाला को सम्बोधित करेंगे। इस कार्यशाला में ज़िला चुनाव अधिकारी , सह चुनाव अधिकारी , प्रदेश पदाधिकारी , शामिल होंगे।
श्री भौरियाल ने बताया कि प्रदेश में 20 अगस्त तक सदस्यता चलेगी और इसके बाद 31 अगस्त तक सक्रिय सदस्यता का सत्यापन होगा।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रमुख डा देवेंद्र भसीन भी उपस्थित थे ।


