
-थाना वसंत विहार देहरादून का मामला, हुक्काबार में पाई गईं अनियमितताएं
Dehradun, नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के दृष्टिगत थाना क्षेत्र स्थित हुक्का बार में की गई आकस्मिक चेकिंग पर एक हुक्का बार सीज किया गया. यहाँ अनियमितताएं पाए जाने पर हुक्का बार में बैठे युवक युवतियों से 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत वसूले गए 12500 रुपये वसूले गए. जबकि, 6 वाहनों को एमबी एक्ट के तहत सीज किया गया. ऐसी ही 9 वाहनों को लावारिस में दाखिल किया गया.

परिजनों को बुलाकर असलियत बताई गईं
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 दिसंबर 22 को प्रभारी निरीक्षक थाना बसंत विहार द्वारा अपने नेतृत्व में टीम का गठन कर थाना क्षेत्र स्थित हुक्काबारों में आकस्मिक चेकिंग की गई. चेकिंग की कार्रवाई के दौरान सेटअप हुक्का बार को चेक किया गया तो हुक्का बार में काफी संख्या में युवक यूवतियां बैठे हुए थे. उक्त बार में अनियमितताएं पाए जाने पर हुक्का बार को सीज किया गया. वहां बैठे युवक-युवतियों को थाने पर लाकर 81 पुलिस एक्ट के तहत सभी का चालान कर 12,500/ संयोजन शुल्क वसूला गया. इसके अलावा परिजनों को बुलाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया. उक्त कार्रवाई के दौरान हुक्काबार के बाहर खड़ी 9 मोटरसाइकिल को थाने पर लावारिस में दाखिल किया गया. जबकि 6 वाहनों को एमबी एक्ट के अंतर्गत सीज किया. गया उक्त कार्यवाही आगे भी प्रचलित रहेगी.
