5 अप्रैल को देहरादून के परेड ग्राउंड में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल रैली को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। रैली के एक दिन पहले गुरुवार को खुद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत चुनावी सभा स्थल का निरीक्षण किया। दौरान उनके साथ बीजेपी नेता भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने दावा किया है कि रैली ऐतिहासिक रैली होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि टिहरी औ हद्वार लोकसभा सीट से लाखों लोग देहरादून के परेड ग्राउंड लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के पहुंच रहे हैं। इस रैली के बाद कांग्रेस पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी।
इस दौरान सीएम रैली स्थल इसके अलावा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने रैली स्थल परेड ग्राउंड रैली स्थल पर मौजूद सेल्फी पावर प्वाइंट का उद्घाटन किया और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत समेत तमाम भाजपा नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के कट आउट के साथ सेल्फी ली।

