केरल में उत्तराखंड के छह बच्चे लोक कला आदान प्रदान को प्रतिनिधित्व करने पहुंचे

उत्तरकाशी और बागेश्वर से छह छह बच्चे कर रहे हैं प्रतिनिधित्व

“केरल में होने वाले राष्ट्रीय स्तर पर लोकसंस्कृति का आदान-प्रदान करेंगे उत्तराखंड के बच्चे”
———————–****———————————–
आई सी सी डब्लू नई दिल्ली के तत्वावधान में सात दिवसीय 37 वां राष्ट्रीय “मिलकर रहना सीखो” शिविर इस वर्ष तिरुवनंतपुरम केरल में आयोजित हो रहा है। राष्ट्रीय शिविर में जनपद उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ़ के तीन-तीन बच्चे, उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
परिषद की महासचिव पुष्पा मानस ने बताया कि जनपद उत्तरकाशी से शिक्षिका गीतांजलि जोशी के नेतृत्व में जाह्नवी,किरन व दिव्यानी एवं बागेश्वर से कमलेश सिंह, प्रवीण जोशी तथा मुकेश सिंह शिक्षक डॉ हरीश सिंह के संरक्षण में रहेंगे।
परिषद के सयुंक्त सचिव कमलेश्वर भट्ट ने जानकारी दी, कि दिनाँक 28 मई 2019 से 3 जून 2019 तक सात दिनों तक चलने वाले इस शिविर के माध्यम से देश के जरूरतमंद एवं अभावग्रस्त बच्चे पारिवारिक जीवन शैली से अलग रहकर आपसी भाई-चारे के साथ स्थानीय बोली-भाषा व रीति-रिवाज़ का आदान-प्रदान कर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को जीवन्त रखने का सन्देश भी देंगे।
इस दौरान बच्चों को क्षेत्रीय भाषाओं में लोकगीत-लोकनृत्य, पारंपरिक तरीके के खेलकूद की जानकारियां, लेखन व कलात्मक अभिरुचि की पहचान कर प्लेटफॉर्म मिलेगा।
देश के विभिन्न प्रदेशों से शामिल बच्चों के ज्ञानवर्धन हेतु उन्हें मुख्यालय के प्रमुख ऐतिहासिक धरोहर व अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करवाया जाता है, साथ ही विशिष्ट ख्यातिप्राप्त पहचान के व्यक्तित्वों से बच्चों की मुलाकात भी करवाई जाएगी ।
परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ आई एस पॉल, उपाध्यक्ष मधु बेरी, महासचिव पुष्पा मानस, सयुंक्त सचिव कमलेश्वर प्रसाद भट्ट, पूर्व महासचिव बी के डोभाल, के पी सती व कुसुम कुठारी आदि सदस्यों ने राष्ट्रीय शिविर में प्रदेश की ओर से शामिल होने वाले बच्चों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *