

देहरादून, कोतवाली श्रीनगर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि बद्रीनाथ धाम से ऋषिकेश के ओर आते हुए श्रद्धालुओं से भरी बस (RJ 27TB 3699) ब्रेक फैल होने पर अनियंत्रित हो गई. जिस कारण श्रीकोट व धारी देवी के बीच चमधार के पास सड़क पर पलट गई है. रेस्क्यू अभियान के लिए SDRF की टीम मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि बस चालक की सूझ-बूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया. जबकि, बस में 31 यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया. इनमें सामान्य तौर पर घायल हुए 4-5 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.